उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा बारहवीं के वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत होनहार, मेधावी व प्रतिभाशाली छात्र जय ने देश के 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयो में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2024’ (क्लैट-2024) में राष्ट्रीय स्तर पर आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर अपनी अभूतपूर्व सफलता से समूचे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
वर्ष 2017 से इस विद्यालय में अध्ययनरत जय विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष शैक्षणिक व शैक्षणेŸार गतिविधियों में श्रेष्ठ से श्रेष्ठ परिणाम हासिल करता रहा है। जय ने प्रांरभ से ही एस.ओ.एफ. द्वारा आयोजित विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक व नकद पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जय सन् 2022 की सीबीएसई की दसवी कक्षा की प्रथम सर्त्की परीक्षा में 99 प्रतिशत तथा द्वितीय सर्त्की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर रहे थे। उसने दसवीं की परीक्षा में गणित व विज्ञान विषयो में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
उन्होंने बताया कि क्लैट की परीक्षा में कुल अंकों 118 में से 108 अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना, जय के अथक परिश्रम,लगन व समर्पण का ही परिणाम है। ऐसे प्रबुद्ध छात्र देश व समाज की पूँजी हैं। यह प्रेरणा की वह मशाल है , जिससे अनेक युवा छात्रों के जीवन जगमगा उठेंगे।
जय की इस गौरवमयी सफलता पर विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमेन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, उपप्राचार्य राजेश धाबाई तथा समस्त अध्यापकगणों ने अपने होनहार छात्र व उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई देते हुए सफलता के उच्चतम शिखरों को छूने की अनेकों शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
डी.पी.एस.,उदयपुर का जय क्लैट-2024 में बना देश का टॉपर
