आईजी-कलक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया

नशा मुक्ति नवचेतना के पोस्टर का विमोचन
उदयपुर, 5 दिसंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के माननीय सदस्य सचिव के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उदयपुर के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्ति व नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु संचालित नवचेतना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लांबा, जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, टीएडी आयुक्त ताराचंद मीणा, एडीएम प्रशासन शैलेश सुराणा ने इस अभियान के पोस्टर का विमोचन कर युवा पीढ़ी को जागरूक करने एवं सभी के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
शर्मा ने बताया कि इस अभियान में स्कूली बच्चों व कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए इसको छोड़ने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत लॉ इंटर्नशिप कर रहे मोहनलाल सुखाडिया विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संत तेरेसा स्कूल, अभिनव नागोरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहरो का गुड़़ा, गुरु गोविंद सिंह स्कूल, देवाली स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। आरोग्य सेवा संस्थान की टीम द्वारा विद्यार्थियों को जागरूकता संदेश दिया गया। वहीं जिले भर में मोबाइल वैन के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!