सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 को

उदयपुर, 5 दिसंबर। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का कार्यक्रम स्थानीय सैनिक विश्राम गृह, मधुवन, उदयपुर परिसर में 7 दिसंबर को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी ने जिले के आम नागरिक, पूर्व सैनिक तथा उनके आश्रितों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सेना के प्रति अपना कृतज्ञ व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान कर सकते है। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस फण्ड में दिया दान आयकर अधिनियम 1961 के सेक्शन नं. 80 जी(5)(अप) के तहत आयकर मुक्त है।
उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु देश की जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है । 1949 से निरन्तर 7 दिसंबर को प्रतिवर्ष सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देशवासियों को सशस्त्र सेनाओं से सेवानिवृत्त, शहीद सैनिकों के आश्रितों, घायल हुए सैनिकों के कल्याण के लिये आर्थिक मदद करने का मौका देता है।

बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर बैठक 12 को
उदयपुर, 5 दिसंबर। उदयपुर आगामी 11 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाले उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 10वें संस्करण के आयोजन को लेकर बैठक 12 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे वन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी। संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के.सिंह ने आयोजन से जुड़े अधिकारी-कार्मिकों को बैठक में भाग लेने को कहा है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दायित्व सौंपे है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!