तीन दिवसीय नवचेतना अभियान का आगाज

उदयपुर, 4 दिसंबर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में सलूंबर में नशा मुक्ति व नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने संबंधी तीन दिवसीय नवचेतना अभियान के मोबाइल वैन को सलूंबर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं जिला कलक्टर की गरिमामय उपस्थिति में उदयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा, सलूंबर के अपर जिला व सेशन न्यायाधीश विक्रम सिंह, एसीजेएम सलूंबर किरण कुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता कंचन सिंह हिरन, गोविंद लाल डांगी आदि ने इस नवचेतना अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया। एडीजे शर्मा ने आमजन में नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु चलाए जा रहे इस विशेष जागरूकता अभियान की जानकारी दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!