आरजीएचएस और चिरंजीवी योजना का संचालन अब नई संस्था करेगी

डूंगरपुर। आरजीएचएस व मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को अब राजस्थान राज्य हेल्थ इश्योरेंस एजेंसी संचालित करेगी। शासन सचिव, वित्त(बजट) नरेश ठकराल ने मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदन के बाद 30 नवंबर को एक आदेश जारी कर पेशनरों को सूचित किया है कि राज्य में आम नागरिकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनरों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) संचालित की जा रही है। दोनों योजनाओं की प्रकृति एक समान होने के कारण इनके बेहतर संचालन के लिए आरजीएचएस की क्रियान्वयन संस्था राजस्थान राज्य हेल्थ इश्योरेंस एजेंसी(आरएसएचएए) को निर्धारित कर दिया है।  आदेशानुसार राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के लिए वित्त विभाग पूर्ववत प्रशासनिक विभाग रहेगा। परियोजना निदेशक आरजीएचएस एवम उसकी समस्त टीम राजस्थान राज्य हेल्थ इश्योरेंस एजेंसी के अध्ययीन कार्य करेगी। वर्तमान में निदेशक, राज्य बीमा एवम प्रावधायी निधि विभाग को राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान राज्य हेल्थ इश्योरेंस एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इस बदलाव से जिले सहित राजस्थान के सभी पेंशनरों को फायदा होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!