श्री विशाल बावा चयनित अभ्यर्थी समरसता के साथ प्रभु सेवा एवं जन सेवा में समर्पित भाव से सेवा करें एवं अपने कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा बने एवं सहयोग करें

उदयपुर-नाथद्वारा, 2 नवंबर/ पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में श्रीजी प्रभु के छप्पन भोग के विशेष मनोरथ के शुभ अवसर श्री विशाल बावा की प्रेरणा से   नाथद्वारा क्षेत्र के राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित अभ्यर्थियों का श्रीजी प्रभु की हवेली में स्थित मोती महल में एक समारोह में विशाल बावा द्वारा ऊपरना ओढ़ाकार एवं प्रसाद प्रदान कर सम्मान किया गया चयनित अभ्यर्थियों में विवेक गुर्जर, नेहा राव, आशा गवारिया, नरेंद्र सिंह कितावत, हिमांशु शर्मा, मंदिर मंडल में वित्त प्रबंधक के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार मुख्य हैं! इस अवसर पर श्री विशाल बावा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने आशीर्वचन में RAS (राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) की प्रभु की भक्ति से जोड़कर अद्भुत व्याख्या की उन्होंने RAS का अर्थ “राधा और श्याम”तथा RAS का एक और अर्थ “रस”के रूप में किया विशेष रूप से जब कोई भी जीव श्रीजी प्रभु की भक्ति में प्रभु की सेवा में आता है तो अहंकार से मुक्त होकर यानी इसी भाव से सेवा करें कि वह RAS यानी राधा और श्याम यानि श्रीजी प्रभु की सेवा एवं रस के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए उसका चयन हुआ है, वह जहां भी अपनी सेवाएं दे लेकिन अपनी कर्मभूमि एवं मातृभूमि को सदा स्मरण रखें एवं सदा समरसता के साथ प्रभु एवं जन सेवा में निरंतर कार्यरत रहे, विशाल बावा ने सफल अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपना ज्ञान एवं सहयोग देने के लिए भी प्रेरित किया! इस अवसर पर सभी अभ्यर्थियों ने अपने जीवन के संघर्ष एवं इस परीक्षा में सफल होने के लिए किए गए प्रयासों को भी विशाल बावा के साथ साझा किया एवं उनका मार्गदर्शन लिया! तिलकायत श्री की आज्ञा एवं विशाल बावा की प्रेरणा से नाथद्वारा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित हो रहे नवीन आयामो से  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को भी निश्चय ही लाभ होगा ! इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, मंदिर मंडल के सीईओ कैलाश चंद्र शर्मा,मंदिर मंडल के सदस्य सुरेश संघवी, श्री समीर चौधरी, तिलकायतश्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, श्रीनाथजी मंदिर के मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, मंदिर के पंड्या,  परेश नगर, समाधानी दिनेश मेहता,उमंग मेहता, ओम प्रकाश जालंधरा, कैलाश पालीवाल आदि सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे!
Office of Goswami Vishal Nathdwara
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!