14 वर्ष वॉलीबॉल में वासनी माफी की रवीना का नेशनल कैम्प हेतु चयन

फतहनगर। शिक्षा विभाग के मावली ब्लॉक के पालिका क्षेत्र फतहनगर के वार्ड 12 में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वासनी माफी की कक्षा 8 की छात्रा रवीना कुमावत का चयन वॉलीबॉल में नेशनल कैम्प के लिए राजस्थान की टीम में हुआ है। नेशनल कैंप के लिए राजस्थान टीम में चयन होने पर विद्यालय, गांव एवं ब्लॉक में वॉलीबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर है और सभी ने रवीना को शुभकामना और बधाई दी है। इससे नए उभरते वॉलीबॉल खिलाड़ियों में एक उत्साह का संचार होगा और उनको भी खेल में निखार के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की प्रेरणा मिलेगी। कोच एवम विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रकाश जगरवाल ने बताया कि गत दिनों बूंदी में आयोजित राज्य स्तरीय छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता (14 वर्षीय आयु वर्ग) में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर रवीना कुमावत का चयन नेशनल कैम्प के लिए हुआ है। नेशनल कैम्प सीकर में आयोजित होगा। कैंप में प्रदेश भर की 20 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। उसके बाद श्रेष्ठ खेल के आधार पर अंतिम रूप से 12 खिलाड़ियों की राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!