अब भी है लीगल टेंडर, जमा हो रहे हैं इष्यू ऑफिस में
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है कि 19 मई 2023 तक सर्कुलेशन में रहने वाले 97.26ः 2000 रूप्ए के नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। इन नोटों के वापस लेने के ऐलान के समय देश में ₹3.56 लाख करोड़ वैल्यू के नोट सर्कुलेशन में थे। इसमें से 30 नवंबर तक केवल ₹9,760 करोड़ वैल्यू के नोट ही लोगों के पास बचे हैं। त्ठप् ने इसी साल 19 मई को ₹2000 के नोट वापस लेने का ऐलान किया था। ये नोट 2016 में हुए नोटबंदी के बाद सर्कुलेशन में आए थे। इन नोट्स को बैंकों में बदलने या जमा करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर थी। 2000 के नोट अब भी लीगल टेंडर बने रहेंगे। बैंक में नोट जमा करने की डेडलाइन खत्म होने के बाद 2000 रुपए के नोट आरबीआई के 19 रीजनल ऑफिस में नोट बदले या जमा किए जा सकेंगे। एक बार में 20 हजार रुपए तक के 2000 के नोट बदले जा सकेंगे। वहीं अगर इन्हें अपने बैंक अकाउंट में क्रेडिट करवाना है तो ₹2000 के कितने भी नोट इश्यू ऑफिस के जरिए जमा करवा सकते हैं।
2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद
2000 का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इनकी जगह नए पैटर्न में 500 और 2000 रुपए के नोट जारी किए गए थे। हालांकि साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। वहीं 2021-22 में 38 करोड़ वेल्यू के 2000 के नोट नष्ट किए गए थे।
97.26 % से ज्यादा 2000 रूप्ए के नोट बैंकों में वापस आए
