जोधपुर। जोधपुर में मतदान के दिन से गायब ईवीएम का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। जिला कलेक्ट्रेट से बूथ तक के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं, लेकिन ईवीएम कहां गायब हुई, इसका सुराग नहीं लग पा रहा है। हालांकि पुलिस के साइबर टीम अभी कैमरों में रुट की तलाशी ले रही है। लेकिन एक भी ऐसा क्लू नहीं मिला है जिससे ईवीएम तक पहुंचा जा सके। पुलिस के अनुसार अभी जांच चल रही है। उदयमंदिर और रातानाडा थाने के थानाअधिकारी सहित 5 साइबर एक्सपर्ट की टीम ईवीएम की तलाश में जुटी है। 25 नवंबर को सेक्टर ऑफिसर प्रोफेसर पंकज जाखड़ के पास 6 ईवीएम मशीन जो कि रिजर्व यूनिट की थी वह कार की डिक्की में थी। सेक्टर ऑफिसर पंकज जाखड़ के अधीन पीडब्ल्यूडी ऑफिस और सेंट पैट्रिक स्कूल के मतदान केंद्र थे। सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक मशीन का उपयोग नहीं हुआ, लेकिन जब रात को पॉलिटेक्निक कॉलेज में मशीन वापस जमा करवानी थी, उस समय गाड़ी में 5 ईवीएम ही थी एक नहीं मिली। पुलिस ने कलेक्ट्रेट से पीडब्ल्यू डी ऑफिस और सेंट पैट्रिक स्कूल तक के रुट पर सभी कैमरे तलाश रही है।
पुलिस को अभी तक की जांच में कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। 25 को ही उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज करवा दिया था तभी से पुलिस जांच में जुटी है। उदयमंदिर थानाधिकारी प्रेमदान रतनु ने बताया कि टीम जांच कर रही है। अभी जांच चल रही है। रुट के कैमरों की तलाशी ली जा रही है।
निर्वाचन अधिकारी ने दर्ज कराया था मामला
बता दें कि 25 नवंबर को मतदान के बाद रिजर्व ईवीएम के गायब होने की सूचना मिली। जोधपुर शहर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी चंपालाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को इसकी सूचना दी। यह सूचना राज्य निर्वाचन विभाग जयपुर को दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया था। गायब ईवीएम रिजर्व यूनिट की थी अगर पोलिंग होती तो मुश्किलें बढ़ जाती।
कार से गायब ईवीएम को 5 दिन से नहीं ढूंढ पाई पुलिस
