19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का आईपीओ

– एक घंटे में ही पूरा सब्सक्राइब, लिस्टिंग डे पर मिल सकता है 70 प्रतिशत रिटर्न
मुंबई। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ खुलने के बाद एक घंटे में ही पूरा सब्सक्राइब हो गया है। टाटा टेक्नोलॉजीज, ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद कोई प्च्व् लेकर आया है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का आईपीओ आया था। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 तय किया है। रिटेल निवेशक 24 नवंबर तक प्च्व् के लिए अप्लाय कर सकते हैं। 5 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट प्राइस 70ः ऊपर चल रहा है। यानी लिस्टिंग डे पर इसमें 70ः की कमाई हो सकती है।
मैक्सिमम 390 शेयर के लिए बिड कर सकते हैं रिटेल निवेशक
रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 30 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप आईपीओ के अपर प्राइस बैंड ₹500 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹15,000 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 390 शेयर के लिए बिडिंग करते हैं तो अपर प्राइस बैंड के हिसाब से ₹1,95,000 निवेश करने होंगे।
6 करोड़ शेयर जारी कर 3 हजार करोड़ जुटाने का प्लान
इस आईपीओ के जरिए अपर प्राइस बैंड पर 60,850,278 शेयर जारी करके 3,042.51 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल है। प्रमोटर टाटा मोटर्स और इन्वेस्टर्स अल्फा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है, इसलिए कंपनी को प्च्व् से कोई पैसा नहीं मिलेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!