एएनएम प्रशिक्षण ले रही युवती ने फंदा लगा की आत्महत्या

उदयपुर।सलूम्बर जिला मुख्यालय के नागदा बाजार में किराए के मकान में रही ही युवती ने शनिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सलूम्बर में एएनएम का प्रशिक्षण ले रही थी।
पुलिस के अनुसार भोराई हुलिया फला की रहने वाली उर्मिला अहारी ने सलूम्बर मुख्यालय के नागदा बाजार में किराए का मकान लेकर रह रही थी। वह सलूम्बर में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रही थी। शनिवार को उसने अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल करते हुए फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बाजार में हड़कंप मच गया और वहां भीड़ जमा हो गई। मौके पर आई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार शव को मुर्दाघर पहुंचाया। मोबाइल पर वह किससे बात कर रही थी और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!