सुरों की मण्डलीं उदयपुर के गायकों के लिये अपना ख़ुद का मंचःमुकेश माधवानी
उदयपुर। उदयपुर के युवा उद्यमी समाजसेवी मुकेश माधवानी का सुरों की मंडली के साधकों द्वारा अभिनंदन सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सुरो की मंडली के साधकों में सर्वप्रथम मनमोहन भटनागर ने सभी साधकों का स्वागत किया। मंडली के अकबर खान ने अतिथि उद्बोधन दिया। इस अवसर पर नये जुड़े साधक सावन शर्मा ने गीत गाकर शाम की शुरुआत की। उसके पश्चात मनमोहन भटनागर,अकबर खान,नक्षत्र, सूर्य प्रकाश,भगवती, नारायण ने गाने गाये। कार्यक्रम में इस अवसर पर मुकेश माधवानी ने कहा कि जिलों की नगरी उदयपुर में जो एक विश्व स्तरीय पर्यटक शहर है फिल्म सिटी की स्थापना होनी चाहिए। यहां कई गायक कलाकार संगीत एवं अभिनयकर्ता लेखक हैं जिनको उचित अवसर प्रदान किया जाए तो देश में अपना नाम स्थापित कर शहर का नाम भी लोकप्रिय रोशन कर सकते हैं।
समाजसेवी मुकेश माधवानी का हुआ अभिनंदन
