वार्ड नंबर चार में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने की सभा
उदयपुर। शनिवार की सुबह वार्ड चार में लोहा बाजार क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्विया समेत कई अन्य दिग्गजों ने हिस्सा लिया. इससे पहले प्रोफेसर गौरव वल्लभ वल्लभ ने शनि मंदिर में शनि महाराज का पूजन किया. इसके बाद पूर्र केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उदयपुर से पुराना रिश्ता है. कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है. हर आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गयी है, जिसका सकारात्मक प्रभाव लोगों की जीवनशैली पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार 25 लाख रुपये तक का इलाज नि:शुल्क करवा रही है. इस प्रकार की ना जाने कितनी अच्छी योजनाएं सरकार की ओर से गरीब व आम लोगों के हितों में संचालित हो रही है. इिसके साथ ही सरकार की ओर से सात गारंटी दी जा रही है. उन्होंने लोगों से प्रोफेसर गौरव वल्लभ के पक्ष में वोट देने की अपील की. कहा कि उदयपुर के विकास के लिए यह जरूरी है कि क्षेत्र का विधायक युवा, पढ़ा-लिखा, दूरदर्शी हो ताकि क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो सके. इस दौरान पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्विया ने भी प्रोफेसर गौरव वल्लभ के पक्ष में वोट डालने की अपील की. इस अवसर पर प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कहा कि सरकार की सात गारंटियों के साथ ही उदयपुर के लोगों के लिए वे चार गारंटी देने जा रहे हैं. क्षेत्र के लोगों से भी एक गारंटी की अपील की कि उदयपुर सीट से कांग्रेस को इतना वोट दें कि भाजपा की सबसे बड़ी हार हो. इस मौके पर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौर, सुरेश श्रीमाली, वार्ड पार्षद अरुण टांक, शंकर चंदेल, गिरिश भारती, प्रशांत श्रीमाली, मो. हिदायतुल्ला, शराफत खान, फराज, कमलजीत चौधरी, गौरव प्रताप सिंह, मो. मुजिबुद्दीन समेत काफी संख्या में अन्य उपस्थित थे.
राजस्थान सरकार हर गरीबों के चेहरे पर ला रही है मुस्कान, गौरव को जिताएं, उदयपुर का होगा विकास : गिरिजा व्यास
