विद्युत ट्रांसफार्मर से आयल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार,मुख्य सरगना मौके से फरार

फतहनगर। फतहनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी के मामले में 3जनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 26 सितम्बर को अजमेर विद्युत वितरण निगम के टेक्नीशियन प्रवीण कुमार धोबी ने प्राथमिकी देते हुए बताया कि खरताणा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी हो गया है जिससे उपभेक्ताओं की सप्लाई बंद है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उदयपुर (ग्रामीण) डाॅ.प्रियंका व श्रीमती कैलाश कंुवर पुलिस उप अधीक्षक वृत मावली के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश चन्द मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल पर मिले भौतिक साक्ष्य एंव मुखबीर तंत्र व तकनीकी सहायता से अज्ञात ऑयल चोर अभियुक्त के बारे में जानकारी कर एंव साक्ष्य एकत्र कर 10 नवम्बर,2023 को अभियुक्त भेरूलाल पिता हजारी लाल जाति गाडरी निवासी जैवाणा,पवन उर्फ कालु खटीक पिता भैरूलाल निवासी जैवाणा व मोहन पिता प्रभुलाल जाति सालवी निवासी जैवाणा को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। इनके साथी किशन जाट की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पुछताछ दौरान इन्होने बताया कि विद्युत विभाग के ठेकेदार जो दिन दाहिडी पर विद्युत विभाग पर काम करता है की मिली भगत से इन चोरो द्वारा फोन करके 11 हजार केवी लाईन का शटडाउन लेकर कुछ समय के लिए लाईट बन्द करवा कर तीन से चार विद्युत ट्रांसफार्मर के जम्फर काट देते थे और एक साथ तीन से चार विद्युत ट्रांसफार्मर का ऑयल नली की सहायता से 50-60 लीटर ऑयल निकाल लेते तथा इस ऑयल को खेती में उपयोग करने वाले जैवाणा, खरताणा, फलीचडा, कुचोली आदि टेक्टर चालक और रोड पर चलने वाले ओवरलोड वाहन चालक को 60-70 रूपया प्रति लीटर बेचना बताया। इन चोरों द्वारा 150-200 विद्युत ट्रांसफार्मर का ऑयल निकाल कर बेचना स्वीकार किया है। मुख्य सरगना किशन जाट मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। इन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेशचन्द्र मीणा के अलावा नारायणलाल,सुनिल कुमार,गोविंदसिंह,अशोक कुमार,सोनु कुमार,अशोक,गिरिराज,साइबर सेल के लोकेश राइकवाल व नेतराम शामिल थे। विशेष भूमिका दीनदयाल की रही।

फोटोः1 संलग्न

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!