चित्तौड़गढ़। सूने मकान में अज्ञात चोरों ने घुस कर चोरी कर ली। मकान मालिक और उनकी पत्नी लगभग डेढ़ महीने से उदयपुर में थे। पास में भाई का मकान भी है लेकिन पता नहीं चला। चोर घर से 6-7 तौला सोना और 500 ग्राम चांदी के गहने और 42 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। सुबह जब मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ देखा तो चोरी होने की बात सामने आई। मकान मालिक के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी और एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला चंदेरिया थाना क्षेत्र का है। ओडुन्द निवासी ओम प्रकाश पुत्र मोतीलाल जोशी ने बताया कि रोजड़ा रोड़ पर उनका एक मकान है। पास में ही उनके भाई सुनील कुमार जोशी का भी घर है। सुनील कुमार को ब्रेन ट्यूमर था और उनका ऑपरेशन भी हुआ है, जिसके कारण डेढ़ महीने से वह उदयपुर अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल में ही है। सुनील जोशी के मकान में ताला लगा हुआ था। कुछ चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे। दोनों कमरे की तीन अलमारी, बिस्तर पेटी और एक कोठी का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए।
लगभग साढ़े चार लाख रुपए का सामान चोरी
ओम प्रकाश जोशी भी अपने घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी और दोनों बच्चे अपने घर में सो रहे थे, लेकिन उन तक कोई भी आवाज नहीं पहुंची। चोर सुनील जोशी के मकान में घुसकर लगभग 4 लाख रुपए के गहने, 42 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। सुबह जब ओम प्रकाश अपने घर पहुंचे तो उन्होंने अपने भाई के मकान का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ देखा। इस पर उन्होंने तुरंत चंदेरिया थाना पुलिस को सूचना दी। घोसुंडा चौकी इंचार्ज प्रेमगिरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ओमप्रकाश जोशी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।
सात तौला सोना, 500 ग्राम चांदी और कैश चोरी
