मार्बल एसोसिएशन में सर्वसुविधायुक्त सभागार का हुआ लोकार्पण

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा मार्बल चैंबर में निर्मित कराये गये पंाच हजार स्क्वायर फीट के भव्य वातानुकूलित एवं सर्व सुविधा युक्त सभागार का आज लोकार्पण किया गया।
अध्यक्ष पंकज कुमार गंगावत ने बताया कि मार्बल एसोसिएशन के गठन से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक संरक्षक रहे स्व. घनश्याम सिंह कृष्णावत की स्मृति में भव्य सभागार का निर्माण करवाया गया। इस सभागार का लोकार्पण स्व. घनश्याम सिंह कृष्णावत की पत्नी ठकुरानी अमिता शेखावत द्वारा किया गया। यह सभागार सभी कार्यक्रमों एवं संस्थाओं के कार्यों के लिए उपलब्ध रहेगा ।
सचिव रमेश जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन मनोहर सिंह कृष्णावत, रघुवीर सिंह कृष्णावत, वीरमदेव सिंह कृष्णावत एवंयदुराज सिंह कृष्णावत की उपस्थिति एवं कृष्णावत परिवार के सानिध्य में किया गया। इस कार्यक्रम में मार्बल एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्ष, संरक्षक, कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं मार्बल एसोसिएशन के लगभग 1000 व्यापारी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!