सनातन धर्म अनादिकाल से चला आ रहा है, इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है- सीपी जोशी
नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी के समर्थन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिसाला चौक में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 1980 में नाथद्वारा क्या था, आज नाथद्वारा क्या है, नाथद्वारा के विकास में सीपी जोशी का अभूतपूर्व योगदान है। बाघेरी परियोजना सीपी जोशी की वजह से ही आज अस्तित्व में है। नाथद्वारा के विकास के लिए सीपी जोशी ने कोई कमी नहीं रखी। नाथद्धारा में जिला अस्तपताल, नाथद्वारा में भूमिगत विद्युत लाइन है, जो प्रदेश में बहुत ही कम स्थानों पर है।
250 करोड़ की पेयजल लाइनों के काम चल रहे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैम्प में 10 जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को राहत दी गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 7 गारंटियों की घोषणा की, हमारी सरकार बनते ही गारंटियों पर काम शुरू कर दिया जाएगा,
जिसमें गृहलक्ष्मी गारंटी योजना में परिवार की महिला मुखिया को साल में 10000 रूपए मिलेंगे। पशु पालकों से 2 रूपए किलो गोबर की खरीद की जाएगी। सरकारी कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टेबलेट फ्री,15 लाख का आपदा राहत फ्री बीमा की गारंटी, हर स्टूडेंट को अंग्रेज़ी मीडियम शिक्षा की गारंटी, प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रू में सिलेंडर, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून लाने की घोषणा शामिल है।
सनातन धर्म अनादिकाल से चला आ रहा है, इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है- सीपी जोशी
नामांकन सभा में डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि सनातन धर्म अनादिकाल से चला आ रहा है, इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है। सिर्फ राजनीति के लिए लोगों को सनातन के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। अशोक गहलोत ने गायों के लिए 3000 करोड़ रुपए दिए हैं। नाथद्वारा में सिहाड़ मंदिर, रेलमगरा में जल देवी मंदिर के लिए अशोक गहलोत ने पैसे दिए हैं।
डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि जब वह प्रदेश में मंत्री थे तो प्रदेश में 25000 और नाथद्वारा में 250 राजीव गांधी पाठशालाएं खोली गई। बाघेरी परियोजना, चिकलवास योजना से आज घर- घर जल पहुंच रहा है। जोशी ने कहा कि राजसमंद के विकास को लेकर कल्पना है कि आने वाले समय में नाथद्वारा-कांकारोली मिलकर विकसित शहर बने।
