विशेष योग्यजन बच्चों ने निकाली रैली

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आयोजन
उदयपुर, 4 नवम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को पिछोला झील की पाल पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंचल मिश्रा की उपस्थिति में यश एम्यूजमेंट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मतदाताओं को जागरूक करने एवं विशेष योग्यजन बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाग लेने वाले बच्चों को यश एम्यूजमेंट की चन्द्रा माण्डावत की उपस्थिति में निःशुल्क बोटिंग करवाई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता सुन्दर लाल माण्डावत ने स्वागत किया। रैली में राज कुमार बसंल, इरशाद, सोनू, दीपक, रजत आदि उपस्थित थे। बच्चों को नशे से दूर रहने, बाल विवाह नहीं करने, गुड टच बेड टच, पोक्सो कानून एवं बालकों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!