भीम और कुंभलगढ़ में बुधवार तक कोई नामांकन नहीं
राजसमंद 1 नवंबर। विधानसभा चुनाव-2023 के मध्यनजर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है।
राजसमंद आरओ बृजेश गुप्ता द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार, 1 नवंबर को राजसमंद विधानसभा सीट (175) के लिए भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी ने प्रस्तावक श्री बहादुर सिंह के माध्यम से नामांकन दाखिल किया।
इसी प्रकार नाथद्वारा विधानसभा सीट (176) से श्री लक्ष्मी लाल माली ने नर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। भीम (173) और कुंभलगढ़ (174) में बुधवार तक कोई नामांकन नहीं हुआ।
इस प्रकार बुधवार शाम तक राजसमंद सीट से एक एवं नाथद्वारा सीट से दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। 30 अक्टूबर से नामांकन का दौर शुरू हो गया है जो 6 नवंबर तक चलेगा। 9 नवंबर तक नाम वापिस ले सकेंगे।
राजसमंद और नाथद्वारा में एक-एक प्रत्याशी ने दाखिल किए नामांकन
