मेहंदी से हाथों पर सजाया मतदान का संदेश

रैली से जनजागृति का प्रयास
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध आयोजन
उदयपुर, 1 नवम्बर।  विधानसभा आम चुनाव 2023 में उदयपुर जिले में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में बुधवार को विविध आयोजन हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले भर के शिक्षण संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों में मेहंदी प्रतियोगिताएं हुई। मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में प्राचार्य डॉ प्रवीण पण्ड्या की अध्यक्षता में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। साथ ही यहां कविता के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरणा दी गई। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम खुशबू पटेल, द्वितीय अंजना कुमारी एवं रितिका पटेल एवं, तृतीय रानी मीणा एवं प्रियंका डामोर रही। संचालन श्रीमती दिव्या सोलंकी ने किया। महाविद्यालय की डॉ सुमन राठौर एवं श्रीमती सीमा का भी सहयोग रहा। स्वीप जिला समन्वयक डॉ देवीलाल गर्ग, प्रेम एस गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह, अभिमन्यु दीवान, संदीप तंवर, अंकिता एवम प्रसिद्ध कवि अजातशत्रु भी उपस्थित थे। वल्लभनगर में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। खेरवाड़ा छावनी में भी मतदाता जागरूकता संबंधी मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरठ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावल, भैसाना, ओड़ा में भी रैली, पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं हुई। झाड़ोल कोटड़ा के गांव बिकरनी, क्यारा में महिलाओं ने मेहंदी रचाकर मतदाता जागरूकता संबंधी जानकारी दी।

सखी वन स्टाप सेंटर, किशोर गृह व संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
उदयपुर, 1 नवम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंचल मिश्रा के निर्देश पर प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने सखी वन स्टाप सेंटर, राजकीय किशोर गृह एवं संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। शर्मा ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को अस्थाई मदद के लिए भुवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर संचालित सखी वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर में अस्थाई रूप से प्रवेश लेने वाली पीड़ित महिलाओं के लिए आवास, मूलभूत आवश्यकताओं, फर्स्ट एड किट, स्नानागार की नियमानुसार व्यवस्था आदि की जानकारी ली। शर्मा ने बताया कि यह केंद्र 24 घण्टे खुला रहता है। कोई भी पीड़ित महिला सखी वन स्टॉप सेंटर के मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 8302427501 पर फोन करके कानूनी सहायता ले सकती है। शर्मा ने बाल संप्रेक्षण गृह एवम किशोर गृह का निरीक्षण कर आवासित बच्चों को दिए जाने वाले भोजन, निःशुल्क विधिक सहायता, पढ़ाई, मनोरंजन सुविधाओं की जांच की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!