मोना (मानसी) त्रिवेदी सोलर पैनल क्षेत्र में रिसर्च पर पीएचडी की उपाधि से सम्मानित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। मोना त्रिवेदी द्वारा इंजीनियरिंग क्षेत्र में सोलर फोटोवोल्टिक अरे फॉर पावर एनहैंसमेंट पर रिसर्च के आधार पर मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर द्वारा उदयपुर की मोना त्रिवेदी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
मोना ने यह शोध कार्य डॉक्टर कुलवंत सिंह (वरिष्ठ प्रोफेसर, मणिपाल यूनिवर्सिटी) एवं डॉक्टर स्मिता पारेख (वरिष्ठ प्रोफेसर, बी.के. बी.आई.टी., पिलानी) के निर्देशन में पूर्ण किया। उनकी रिसर्च का सोलर पैनल के क्षेत्र में अहम योगदान होगा जो ऊर्जा के क्षेत्र में सार्थक होगी। उनके कई रिसर्च पेपर देश एवं विदेश में प्रकाशित हो चुके हैं।
पूर्व में भी उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय में बी.टेक. में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रतिष्ठित भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है एवं एम.टेक. भी विशेष योग्यता अंको से पूर्ण की है।

 

संत तेरेसा स्कूल की छात्रा सुश्री अंशिका धाकड का राज्य स्तरीय एवं सीबीएसई में तैराकी में शानदार प्रदर्शन
उदयपुर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में अंशिका धाकड का शानदार प्रदर्शन रहा।जिसमें जिला स्तर पर 200 मीटर बटर फ्लाईएवं 50 मीटर बटर फ्लाई में  गोल्ड मेडल प्राप्त किया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 200 मीटर बटर फ्लाई में सिल्वर, 200 मीटर में ब्रान्ज मेडल प्राप्त किया।
विद्यालय प्राचार्या डॉ. सिस्टर प्रिया ने बताया कि वेस्ट जॉन प्रतियोगिता अन्डर 11 में 100 मीटर फ्री स्टाईल,200 मीटर आईएम में ब्रान्ज, 50 मीटर बटर फ्लाई में ब्रान्ज मेडल प्राप्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!