सज्जनगढ़ जैविक उद्यान व अभयारण्य तथा गुलाबबाग बर्ड पार्क का समय बदला

उदयपुर, 16 अक्टूबर। मौसम में परिवर्तन को देखते हुए वन विभाग के उप वन संरक्षक (वन्यजीव) कार्यालय के अधीनस्थ जैविक उद्यान सज्जनगढ़, वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ तथा गुलाबबाग बर्ड पार्क में भ्रमण हेतु आने वाले पर्यटकों का समय सोमवार से आगामी आदेश तक परिवर्तित कर दिया गया है। उप वन संरक्षक अरूण कुमार डी ने बताया कि परिवर्तित समय के अनुसार जैविक उद्यान सज्जनगढ़ का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे, वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ 9 बजे से सायं 05ः30 बजे तक तथा बर्ड पार्क गुलाबबाग का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!