असम राज्यपाल डॉ. गुलाबचन्द कटारिया को कान्फ्रेंस में आने का दिया न्यौता
उदयपुर 16 अक्टूबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने असम के राज्यपाल डॉ. गुलाबचन्द कटारिया से भेंट कर आगामी 4-5 नवम्बर को फिजियोथेरेपी चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली पांचवी अन्तरराष्ट्रीय कॉंफ्रेस “वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कांग्रेस” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने का न्यौता दिया। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि कांफ्रेस में देश विदेश के लगभग 2000 से ज्यादा प्रतिभागी व विषय निष्णात भाग लेंगे। मुख्य रूप से डॉ. इब्राहीम मौस्ताफा प्रोफेसर यूनिवर्सिटी ऑफ़ शारजाह यूएइ, डॉ. संजीव झा प्रेसिडेंट आई.ए.पी., डॉ. बम्बांग डीन फैकल्टी ध्याना पूरा यूनिवर्सिटी बाली, ग्यूसेप रेग्नो एसिस्टेंट टीचर बाली, जूलिया पिलेटस टीचर वर्ल्ड क्लास मेथडोलोजिस्ट रसिया, डॉ. सिथरा वेलय्थन मयुरन सीनियर लेक्चरर यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेरादेनिया श्रीलंका, प्रो. इमाम वाल्युयो, फाउंडर छाया पद्मा कुमारा फाउंडेशन इंडोनेशिया, प्रो. डॉ. ओलेक्सेंडर प्रो. यूनिवर्सिटी टेक्नोलोजी मारा मलेशिया, डॉ. महेंद्र यादव, एप्रूव्ड थेरा बेंड इंस्ट्रक्टर यू.एस.ए, डॉ. एस एम मुस्तफा कमल इंटरनेशनल कोर्स इंस्ट्रक्टर डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोथेरेपी इनाम मेडिकल कॉलेज ढाका बांग्लादेश, मेजर ठोकोजनी अल्फोर्ड गवाई हेड फिजियोथेरेपी मिलिट्री हॉस्पिटल बोस्तवाना इत्यादि विषय निष्णात फिजियोथेरेपी से सम्बंधित विधाओं के पत्रों का वाचन व प्रायोगिक अभ्यास करेंगे मुख्य रूप से भारत के अतिरिक्त इंडोनेशिया, मलेशिया, यूएइ, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, रशिया, बेल्जियम, इटली इत्यादि देशो के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी व विषय निष्णात भी भाग लेंगे। कॅांफ्रेस में विभिन्न सत्रों में 500 से अधिक पत्र वाचन, मॉडल प्रेजेंटेशन व लगभग 08 अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने दी।
पांचवी अन्तरराष्ट्रीय वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कॅांग्रेस 4-5 नवम्बर को
