भीलवाड़ा : जिला कांग्रेस कार्यालय मे नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

भीलवाड़ा, 16 अक्टूबर। आगामी विधानसभा 2023 चुनाव  जिला कांग्रेस कार्यालय मे नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री अक्षय त्रिपाठी ने फिता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे जिले की सातों विधानसभा पर भी नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापना का उद्देश्य सातों विधानसभा मे ज्यादा से ज्यादा मतदान  हो मतदान, बुथो पर कोई भी असुविधा न हो जिससे मतदान करने से मतदाता वंचित नही रहे। इसी को लेकर वह निर्वाचन संबंधित समस्याओं का निराकरण कैसे हो इसी को लेकर सातों विधानसभा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई व प्रभारी भी नियुक्त किए गए। जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष के लिए जिला प्रभारी ईश्वर खोईवाल व मुस्ताक अली मंसूरी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अशोक जैन, रफीक शेख, रामलाल गाडरी, ओमप्रकाश तेली, खालिद अंसारी, रेखा जाट, अकरम मंसूरी, दिनेश बेरवा, कैलाश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!