राजसमंद  : जर्मनी की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख के शोधार्थी राजसमंद पहुंचे

जाना उन्नत खेती का नवाचार
 
राजसमंद 14 अक्टूबर। जिला प्रशासन के नवाचार ‘उन्नत खेती’ कार्यक्रम का टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख, जर्मनी से कृषि क्षेत्र के शोधकर्ताओं की टीम ने एक-दिवसीय परिचयात्मक दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राजसमंद में हो रहे नवाचार के पहलुओं को समझना एवं उनपर भावी शोध के अवसरों का आकलन करना था। जिला कलक्टर श्री नीलाभ सक्सेना ने शोध टीम को कार्यक्रम की जानकारी दी एवं जिले की कृषि संबंधित स्थिति से अवगत कराया।
शोधकर्ता डॉ. यानिस सौर एवं रॉबर्टो विलालबा ने रेलमगरा क्षेत्र में उन्नत खेती के लाभार्थी किसानों से साक्षात्कार किए एवं कृषि तकनीकों की जानकारी ली। किसानों ने उन्नत खेती के तहत हुई आय वृद्धि एवं पारंपरिक खेती के स्थान पर सब्जी की खेती के अपनाने के बारे में बताते हुए अपने अनुभव शोध टीम से साझा करे।
जिला प्रशासन की ओर से के.सी. मेघवंशी, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, डॉ. रविन्द्र वर्मा, उपनिदेशक उद्यान, डॉ. के.एस. रूपावत, सहायक निदेशक, उद्यान ने परिचयात्मक दौरे में भागीदारी दी। दौरे में आई.आई.एम. उदयपुर की ओर से आशीष अरोड़ा एवं आयुष कोठीफोड़ा ने शोध टीम एवं जिला प्रशासन के बीच राजसमंद कृषि क्षेत्र में भावी शोध के अवसरों पर मंथन किया। कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से मयूर दवे, कृषि अधिकारी, राम चंद्र जाट सहायक कृषि अधिकारी कुरज, सुशीला कुमारी जाट सहायक कृषि अधिकारी गिलुंड, राधेश्याम व्यास कृषि पर्यवेक्षक उद्यान रेलमगरा ने दौरे को सफल बनाने में सहयोग दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!