जेएसपीएल में महिला खिलाड़ी भी दिखा रही है दमखम,  जेएसजी मैन के वरिष्ठ नागरिकों ने भी खेला मैच

उदयपुर.जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़- मारवाड़ रीजन के तत्वाधान में जेएसजी सुप्रीम द्वारा लक्ष्मी लाल चंडालिया की स्मृति में फील्ड क्लब मैदान पर चल रही जेएसजी प्रीमियर लीग में महिला खिलाड़ी भी जोरदार बल्लेबाजी कर रही है। नितुल चंडालिया ने बताया जेएसजी संगिनी प्रताप बनाम जेएसजी संगिनी मेवाड़ के बीच मुकाबले में प्रताप विजेता रही। मैन ऑफ़ द मैच रेखा हरण रही। जेएसजी संगिनी स्वातिक बनाम जेएसजी संगिनी के बीच मुकाबले में स्वास्तिक विजेता रही। मैन ऑफ़ द मैच भावना कावड़िया रही।
अतुल चंडालिया ने बताया टूर्नामेंट में वरिष्ठ नागरिक भी असीम ऊर्जा के साथ मैच खेल रहे है। टूर्नामेंट में जेएसजी मैन में सभी वरिष्ठ नागरिकों ने मैच खेला। मैच में 73 साल के केएस नलवाया,73 साल के केएल सिसोदिया ,72 साल के सुरेंद्र दक और 70 साल के नरेंद्र कोठारी,68 साल के अरुण मेहता ने भी मैच खेला।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, ताराचंद जैन,प्रमोद सामर, रजनी डांगी, तख्त सिंह, भंवर सिंह पंवार,गजपाल सिंह,
पिंकी मांडावत, देवी लाल सालवी, अशोक आमेटा, राजेश वैष्णव,यशवंत आंचलिया, शांतिलाल सावला, सुरेश आंचलिया, जितेंद्र मारू, सुनील वसीटा,राकेश चौरड़िया,कमल मेहता ,उमेश मनवानी, कुलदीप नाहर, पंकज कनेरिया सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!