– मेजबान उदयपुर की कृति चांवरिया, जिज्ञासा पटेल, अंजलि जैन,प्रियवर्धन सिंह,कार्तिक चैहान ने स्वर्ण पदक इल्मा बानो ने रजत पदक,जयदीप सोनी ने कांस्य पदक जीत कर उदयपुर जिले का बढ़ाया गौरव
– भरतपुर के मोहित,जोधपुर के ऋतिक,चुरू की अनामिका और जयपुर की गुनगुन गुर्जर ने जीता प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब
ऑल ओवर चैंपियनशिप में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में जोधपुर शहर और 19 वर्ष में जयपुर शहर रहे पहले स्थान पर। 17 वर्ष छात्र वर्ग की चैंपियनशिप मे जोधपुर और 19 वर्ष में अजमेर ने पाया प्रथम स्थान
फतहनगर। शिक्षा विभाग उदयपुर एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल कलडवास के संयुक्त तत्वावधान में चल रही शिक्षा विभाग की 6 दिवसीय 67वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 17 व 19 वर्ष आयू वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में 4 गोल्ड 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मैडल के साथ जोधपुर शहर ने ऑल ओवर चैंपियनशिप जीत ली, वही 19 वर्ष में जयपुर सिटी 20 अंक अर्जित कर चैंपियन बनी। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में चैंपियनशिप में चूरू ने तीन गोल्ड दो सिल्वर एक ब्रांच मेडल सहित 22 पॉइंट अर्जित कर दूसरा स्थान,कोटा ने 14 पॉइंट अर्जित कर तीसरा स्थान एवं उदयपुर में 13 पॉइंट अर्जित कर चैथा स्थान प्राप्त किया।
वही 19 वर्ष छात्रा वर्ग में जयपुर शहर तीन स्वर्ण, एक सिल्वर और दो कांस्य पदक प्राप्त कर साथ आल ओवर चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पर रहा, वहीं जोधपुर ग्रामीण ने तीन गोल्ड एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, तीसरा स्थान उदयपुर एवम चैथा स्थान जोधपुर शहर का रहा।
17 वर्ष छात्र वर्ग में चैंपियनशिप मे जोधपुर ने तीन गोल्ड,एक सिल्वर,तीन ब्रॉन्ज जीतकर प्रथम,जयपुर शहर द्वितीय और भरतपुर तृतीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष छात्र वर्ग में चैंपियनशिप में अजमेर दो गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रथम, जोधपुर शहर द्वितीय और जयपुर शहर तृतीय स्थान पर रहे।
फाइनल मुकाबले में मेजबान उदयपुर की कृति चांवरिया ने 19 वर्ष में, जिज्ञासा पटेल और अंजलि जैन ने 17 वर्ष में स्वर्ण पदक, इल्मा बानो ने रजत पदक,और उदयपुर के 17 वर्ष छात्र वर्ग में प्रियवर्धन सिंह ने गोल्ड और जयदीप सोनी ने कांस्य पदक तथा 19 वर्ष छात्र वर्ग में कार्तिक चैहान ने गोल्ड मेडल जीत कर उदयपुर जिले का गौरव बढ़ाया। जिज्ञासा पटेल ने लगातार दूसरी बार स्कूली स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। जयपुर शहर से खेली उदयपुर की मूल निवासी ताश्री ने भी 81 प्लस वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया, प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज 17 वर्ष आयु में भरतपुर के मोहित कुमार स्वामी को ,19 वर्ष आयु वर्ग में जोधपुर शहर के ऋतिक सिवाच को तथा वर्ष छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में चूरू की अनामिका को तथा 19 वर्ष में जयपुर की गुनगुन गुर्जर को घोषित किया गया।
विभिन्न आयु वर्ग में चैंपियनशिप में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी और विभिन्न वेट कैटेगरी में व्यक्तिगत खेल स्पर्धा के आधार पर स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले मुक्केबाजों को समापन समारोह के अतिथियों के हाथों मेडल प्रदान करने के साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और विशिष्ट अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति सारंगदेवोत, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा( माध्यमिक) लक्ष्मण सालवी, आयोजक स्कूल माउंट लिटर जी स्कूल के निदेशक अरुण मांडोत थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन प्रतिवेदन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतन कुमार चास्टा ने प्रस्तुत किया। समापन समारोह के अतिथियों ने प्रतियोगिता के समस्त निर्णायको एवं प्रतिनियुक्त प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षकों तथा विद्यालय स्टाफ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ से समापन तक प्रतिदिन बेहतर कवरेज करने एवं पूरे कवरेज का संकलन कर फाइल विभाग और आयोजक स्कूल को भेंट किए जाने पर प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी (शारीरिक शिक्षक) गोपाल मेहता मेनारिया को शिक्षा विभाग एवं आयोजक स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया।
19 वर्ष छात्रा की कुल 12 वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक विजेता इस प्रकार रही- धनवंती जोधपुर शहर , कनिका भटनागर जोधपुर ,गुनगुन गुर्जर जयपुर, चारु यादव कोटपुतली , निहारिका जोधपुर ,स्नेहा चैधरी जयपुर ,सुमन चैधरी जोधपुर ग्रामीण, तनु सीकर ,निकिता कुमारी चुरु ,लीला चैधरी जोधपुर ग्रामीण ,ताश्री जयपुर शहर ।
17 वर्ष छात्रा वर्ग के कुल 15 वेट कैटेगरी में इन्होंने फाइनल मुकाबला जीत कर स्वर्ण पदक जीता –जय श्री जोधपुर शहर ,अनामिका चुरु लक्षिका जोधपुर शहर ,खुशबू हनुमानगढ़, अत्रिका सिंह कोटा, सुमन पाली, कनिष्क जोधपुर शहर ,प्रियंका जोधपुर शहर , राशि चुरु ,जिज्ञासा पटेल उदयपुर ,नेहा कुमारी चुरु, निधि यादव अजमेर, सफीना बानो डीडवाना, अंजलि जैन उदयपुर, प्रियल गर्ग भीलवाड़ा।
छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबलो का परिणाम इस प्रकार रहाः
17 वर्ष छात्र के फाइनल मुकाबले जीतकर इन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया-प्रियवर्धन सिंह उदयपुर, दमन जोधपुर शहर ,अंकित हनुमानगढ़ ,रणवीर जोधपुर शहर , सूरज प्रताप जोधपुर शहर, मोहित कुमार बालोतरा, अरमान नायक हनुमानगढ़ ,लव कुमार बालोतरा ,पुष्पेंद्र सिंह बालोतरा, कर्मवीर सिंह जयपुर शहर ,अनुज जयपुर ग्रामीण, नितिन हनुमानगढ़ ,दीपक शर्मा जयपुर ग्रामीण
19 वर्ष छात्र के फाइनल मुकाबले जीतकर इन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया – आयुष जोधपुर शहर, आशीष चैधरी सीकर ,मनीष गुर्जर करौली, संदीप मीणा दोसा ,गौरव सिंह डीडवाना, ऋतिक शिवाछ जोधपुर शहर, कार्तिक चैहान उदयपुर, कृष हनुमानगढ़ ,हर्ष चैधरी अलवर, अर्जुन और भावेश अजमेर।
