प्रतापगढ़, 3 अक्टूबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ के हॉकी ग्राउण्ड में 17 वर्ष और 19 वर्ष छात्र-छात्रा शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन रामलाल मीणा विधायक के मुख्य अतिथि एवं हेम प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, आशुतोष ओझा, मोहित भावसार, अशोक धोबी, मुकेश, शंकर दशलानिया के विशिष्ट आथित्य में स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉकी मैदान पर संपन्न हुआ।
आयोजन सचिव मोहम्मद शाहिद हसीब प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलंन और माल्यार्पण द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
संयुक्त संचालक सचिव वसुमित्र सोनी जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ने प्रतियोगिता का परिचय देते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षा विभाग ने बच्चों के बौद्धिक उन्नयन एवं मोबाइल से दूर रखने को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में शतरंज को अनिवार्य किया है और उसी क्रम में इस राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतापगढ़ जिले को मिला है। इस प्रतियोगिता में 17 व 19 वर्ष छात्र छात्रा वर्ग के राजस्थान के 48 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।
17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग में 474 खिलाड़ी तथा छात्र वर्ग में 424 खिलाड़ी भाग ले रही है । हमने प्रयास किया है की कम समय में जो व्यवस्था अच्छी हो सके वह आपको उपलब्ध हो फिर भी इतना बड़ा खेल मेला है घर से बाहर निकलने पर कुछ ना कुछ समस्याएं तो आती है उन्हें हम सबको मिलकर दूर करना है।
मुख्य अतिथि रामलाल मीणा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जब आपका मार्च पास्ट हो रहा था मैं जिलों के नाम सुन रहा था और 50 में से 48 जिलों के खिलाड़ी आज प्रतापगढ़ के इस मैदान पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नए जिले बना करखेल के क्षेत्र में 48 जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर दिया। उन्होंने इस अवसर पर स्टेडियम में लाइटिंग और विकास के कार्यों की जानकारी भी दी। मुख्य अतिथि रामलाल मीणा ने मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन सुधीर वोरा और रेखा वोरा द्वारा किया गया। चयन समिति के संयोजक बी डी हर्ष और राजस्थान शतरंज एसोसिएशन के अनिल पंचोली ने टेक्निकल नियमों की जानकारी दी ।
मुख्य अतिथि रामलाल मीणा ने इंटरनेशनल प्लेयर दक्षिता कुमावत एवं नेशनल खेली हुई युक्ति हर्ष के साथ के चेस बोर्ड पर सफेद मोहरों के साथ चलते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन भी किया। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद हसीब ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि रामलाल मीणा का पगड़ी पहनकर और माल्यार्पण द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी वसुमित्र सोनी मोहम्मद शाहिद हसीब एवं एवं अतिथियों का तथा पर्यवेक्षक डॉक्टर हिम्मत सिंह चारण राजस्थान शतरंज एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी संजय बाहेती चयन समिति के संयोजक बी डी हर्ष और अनिल पंचोली का स्वागत व्याख्याता मधुसूदन शर्मा महिपाल सिंह सूरजभान सिंह महेश सिंह जाड़ावत सत्यनारायण शर्मा आजाद गौड़ देवीलाल मीणा यतेंद्र सिंगल कैलाश कुमार सुरेश गोठवाल अंबालाल मीणा जाकिर हुसैन हीरालाल कटारा सतनारायण चौधरी शरद दवे गोवर्धन लाल बलाई मोहनलाल मीणा बसंती लाल मीणा प्रहलाद टेलर राजेश जैन संगीता शर्मा वरिचंद मीणा पूनम देवड़ा धर्मचंद और गोविंद दुबेला बाबूलाल मीणा भगत सिंह पीयूष टेलर शिवलाल मीना द्वारा किया गया।
50 जिलों के खिलाडियों के खेल कौशल का प्रदर्शन खेलो में नए आयाम स्थपित करेगा
