अंत्योदय फाउंडेशन ने पांच विद्यालयों में स्मार्ट एलईडी टीवी सेट भेट किए

उदयपुर जिले के उपखंड झाड़ोल के पांच विद्यालयों जिनमे राउमावि खाखड,महात्मा गांधी राउमावि ओडा ,राउमावि नैनबारा,राउमावि लुनावतो का खेड़ा,राउमावि किकावतो का वास में स्मार्ट क्लास रूम हेतु अंत्योदय जिला प्रभारी अध्यापक नरेश लोहार के प्रयासों से अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा भामाशाह प्रवीण अग्रवाल,यूटिलिटी फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के आर्थिक सहयोग से स्मार्ट एलईडी टीवी सेट भेट किए गए जो की विद्यार्थियों को तकनीकी के साथ अध्यन करने और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी तथा ऑनलाइन कंटेन को पढ़ने में मददगार साबित होंगे,अध्यापक लोहार ने बताया कि अब तक क्षेत्र की 50 से ज्यादा विद्यालयों में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा टीवी सेट भेट कर स्मार्ट क्लास रूम खोले जा चुके है और आने वाले दिनों में और भी विद्यालयों में स्मार्ट टीवी,कंप्यूटर,साउंड सिस्टम,प्रोजेक्टर इत्यादि भेट कर छात्र छात्राओं की शैक्षिक सहायता की जाएगी ,वितरण कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता कन्हैया लाल मेघवाल,वरिष्ठ अध्यापिका अमन दीप कौर,इंदुबाला मेघवाल,संगीता चौहान,अध्यापक कैलाश चंद्र पांड्या,कैलाश चंद्र जैन सहित टीवी सेट प्राप्त करने वाले  समस्त पांचों  विद्यालयों के अध्यापक जिनमे दिनेश जोशी,खेमराज बैरवा,शिवराज सिंह झाला,भूरा लाल पलात,हेमेंद्र जैन उपस्थित रहे,कन्हैया लाल मेघवाल द्वारा अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के जरुरतमंद स्कूली छात्रा छात्राओं के हित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा टीवी सेट प्राप्त करने वाले समस्त विद्यालयों द्वारा भी अंत्योदय फाउंडेशन तथा भामाशाह प्रवीण अग्रवाल का आभार जताया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!