उदयपुर। 67 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल ने बालक -बालिका के विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों एवं चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया।
प्रधानाचार्या शुभा जोस ने बताया कि विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय नेटबॉल बालक 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष तथा बालिका 17 वर्ष में स्वर्ण पदक व जिला चौम्पियनशिप प्राप्त की। इसी में बालिका 17 वर्ष टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तीरंदाजी बालक 17 वर्ष में नैवेद्य नागदा ने दो स्वर्ण सहित चौम्पियनशिप प्राप्त की। कराटे बालिका 17 वर्ष विद्यालय ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किए और व्यक्तिगत चौम्पियनशिप हासिल की।
मुक्केबाजी में होनहार मुक्केबाज समर सिंह ने बालक 19 वर्ष में स्वर्ण पदक एवं चौम्पियनशिप हासिल करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य खेलों में कुश्ती बालक 17 वर्ष में कृष्णा चौहान ने रजत, बॉस्केटबॉल एवं वॉलीबॉल बालिका 17 वर्ष की टीमें भी रजत पदक जीतने में सफल रही। जूडो बालिका 14 वर्ष में अनिष्का दया, लक्षिता साहू एवं बालक 14 वर्ष में सौम्य गिरी गोस्वामी ने कांस्य पदक जीते। तैराकी बालक 19 वर्ष में 50 मीटर बेकस्ट्रोक में लक्षित नैणावा तथा बेडमिंटन बालक 17 वर्ष में कवीश सिंघवी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। शतरंज में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्यालय की बालक 17 वर्ष टीम ने कांस्य पदक जीता।
विद्यालय प्रबंधक फॉदर जोस चेम्मण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों , प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्य प्रभारी अनिल गोस्वामी ने खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।
जिला स्तरीय खेलों में सेंट ग्रिगोरियस ने चैम्पियनशीप पर किया कब्जा
