उदयपुर। टेम्पसेंस ग्रुप ने आज रानी रोड़ स्थित स्वंयभूं पॉइन्ट से हरियाली, प्रकृति को बचानें एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक वॉक बाय द लेक मेराथन प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें पुरूष वर्ग में मेराथन हीटर के रूप में करणसिंह देवड़ा एवं महिला वर्ग में सुश्री सोनिका कुवंर चौहान विजेता रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.के.पाण्डे थे।
निदेशक सोनल राठी ने बताया कि मेराथन प्रातः 6 बजे स्वयंभू पॉइंट से प्रारम्भ हो कर राजीव गांधी पार्क के पास फतहसागर झील, रानी रोड से महाकालेश्वर मंदिर तक होतु हुए पुनः आयोजन स्थल पर पंहुच सम्पन्न हुई।
इस मेराथन में करण सिंह देवरा (मैराथन हीटर) प्रथम,द्वितीय. प्रवीण मीना,तथा तृतीय कैलाश चंद्र खराड़ी रहें। महिला वर्ग में सुश्री सोनिका कुँवर चौहान प्रथम, द्वितीय सुश्री पारस गमेती एवं तृतीय सुश्री रेखा माली रही।
आसपास को हरा-भरा बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को पौधे वितरित किए गये। सभी विेजताअें को मुख्य अतिथि पायरोटेक के निदेशक एन.के.पांडे ने पुरूस्कार प्रदान किये। मेराथन में टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स यूनिट प्रथम,टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स यूनिट द्वितीय, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स यूनिट चतुर्थ, मैराथन हीटर, एक्यूरेट सेंसिंग टेक्नोलॉजीज और एक्यूरेट ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स के लगभग 500 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विनय राठी,पायरोटेक ग्रुप के पी.एस.तलेसरा ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया एवं स्वास्थ्य के लिये इसे काफी लाभप्रद बताया।
हरियाली, प्रकृति को बचानें एवं स्वास्थ्य जागरूकता हेतु फतहसागर पर वॉक बाय द लेक मेराथन आयोजित
