उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एलिट द्वारा, मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ के तहत राजकीय विद्यालय मेहरो का गुड़ा अंबेरी में बच्चांे के लिए फ्री डेंटल चेक अप कैंप का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने बताया कि श्ाििवर में डॉ. आशीष कुलदीप व उनकी टीम ने बच्चों के दंातों की जांच कर उन्हे ंउचित सलाह दी। क्लब के सदस्य प्रदीप गुप्ता एवं शुभ्रा गुप्ता द्वारा शिविर में मौजूद 300 बच्चो को फ्री डेंटल कीट भी उपलब्ध करवाये गये। डॉ. आशीष ने बच्चों को सही तरह से ओरल हाइजीन कैसे रखा जाए उसकी ट्रेनिंग भी दी। प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह चौहान ने रोटरी क्लब के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि क्लब ने हाल ही में इस स्कूल को गोद लिया है व कई विकास कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है।
क्लब की ओर से स्कूल प्रबंधन को आश्वासन दिया गया कि इस तरह के और भी फ्री चेक अप कैंप, टॉक शो और एक्टिविटी कैंप का आयोजन किया जायेगा जिनसे जिनसे बच्चों का विकास होता है और अच्छी शिक्षा मिलती है।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्य प्रियंका चोरडिया, मोनिका वस्तावत, सुनील वस्तावत, मुक्ता श्रीमाली, सरिता दुग्गर, अंकिता मंत्री, पूनम लोढ़ा, मयंक सिंघवी और अन्य मौजूद रहें।
बच्चों के लिये निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
