गांधी दर्शन अर्द्धकुम्भ आज, जुटेंगे प्रदेश भर से प्रतिनिधि

तैयारियां पूर्ण
उदयपुर, 23 सितम्बर। शांति एवं अहिंसा निदेशालय के तत्वावधान में रविवार को उदयपुर में महात्मा गांधी दर्शन अर्द्धकुम्भ का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश भर से प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला संयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि नगर निगम परिसर में प्रस्तावित इस आयोजन में प्रदेश भर से शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ से जुड़े लोग तथा गांधीजी के अनुयायी भाग लेंगे। सुबह रजिस्टेªशन के पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना सभा व शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद विभिन्न सत्रों में महात्मा गांधी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर व्याख्यान होंगे। आयोजन में शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीईओ जिला परिषद विनय पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!