74वें जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 अगस्त। 74वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन गुरुवार को जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उत्तर पश्चिम रेलवें परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली थे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रघुवीर सिह मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक, फूलसिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा, संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के.सिंह, मुख्य वन संरक्षक आर.के.जैन पुलिस अधीक्षक भूवन भूषण यादव, रेल प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य श्रीमती मैत्रेयी चारण प्राचार्य,े सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के प्रांगण में मोलश्री, कल्पवृक्ष, अर्जुन, कचनार, बहेडा, नीम, पीपल, गुलर, अशोक, अमलतास आदि प्रजातियों के पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वाहन स्वामी 30 सितंबर तक उठा सकते है एमनेस्टी योजना का लाभ
उदयपुर, 24 अगस्त। राज्य सरकार ने वाहन स्वामियों को पुराना बकाया कर वसूली के लिए ब्याज व पेनल्टी के अलावा ई-रवन्ना चालानों में भी छूट देने हेतु एमनेस्टी योजना लागू की है।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पी.एल. बामनिया ने बताया कि इस एमनेस्टी योजना की अवधि 30 सितंबर तक है। इस योजना में वाहनों के बकाया कर व बकाया एक बारीय कर पर ब्याज व पेनल्टी पर छूट दी जा रही है। इसके साथ ही ई-रवन्ना चालानों में भी भारी छूट दी जा रही है। बामनिया ने वाहन स्वामियों को इस योजना का पूरा पूरा लाभ उठाते हुए पुरानी बकाया पर ब्याज एवं पेनल्टी से मुक्ति पाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि अब उदयपुर परिवहन क्षेत्र के समस्त जिलों में विभागीय उड़नदस्तों के माध्यम से विषेष अभियान चलाया जाकर पुरानी बकाया कर की वसूली सुनिष्चित की जाएगी। 30 सितंबर के बाद डिफाल्टर वाहन स्वामियों के वाहनों को विभागीय सॉफ्टवेयर पर ब्लॉक कर दिया जायेगा जिससे वे अपनी वाहन से सम्बंधित फिटनेस, परमिट, बीमा एवं अन्य आवष्यक कार्य नहीं करवा पायेंगे साथ ही ऐसे वाहनों की जब्ती एवं उनके पंजीयन निरस्त-निलंबित करने की भी कार्यवाही की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!