पुरुषोत्तम मास के उद्यापन पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

तैलिक साहू समाज की हुई बैठक
उदयपुर, पुरुषोत्तम मास के उद्यापन पर तैलिक साहू समाज भव्य शोभायात्रा  निकालेगा। तैलिक साहू समाज के नोहरे में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त 2023 को भव्य शोभायात्रा एवं 8000 लोगों की महासभा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
महिला जिलाध्यक्ष मंजू अजमेरा ने बताया कि शोभायात्रा में महिलाएं 251 कलश लेकर चलेंगी एवं समाज के सभी संगठनों के सहयोग से शोभायात्रा में  धार्मिक झांकिया भेजी जाएगी तथा शोभायात्रा में लगभग 4 से 5 हजार लोग भाग लेंगे। शोभायात्रा के पश्चात् भोजन प्रसाद ओसवाल भवन में रखा जाएगा है। शोभायात्रा के दिन साहू समाज के सभी लोग अपना-अपना व्यवसाय बंद रख कर इस पुनीत सामाजिक कार्य मे भाग लेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष पिन्टु साहू नैणावा, छः बैठक अध्यक्ष कन्हैया पण्डियार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल साहू, कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर दशोरा, संसदीय मंत्री भरत पंचलोडिया, मेवाड़ बैठक अध्यक्ष जगदीश पण्डियार, गंगाराम जी बैठक अध्यक्ष भगवती लाल जी कुराडिया, सेवक संघ अध्यक्ष धीरज पण्डियार और महिला कार्यकारिणी की भानु पंचोली, हिना नैणावा, राजकुमारी साहू, प्रमिला साहू, चंदा साहू, निशा पंचोली, कल्पना साहू, रेखा साहू, रेखा दया, लक्ष्मी साहू, दीपिका साहु, सरिता साहू, भगवती साहू, राधिका साहू, रेखा साहू, भावना साहू, डिम्पल साहू, अनिता साहू, दुर्गा साहू, रंजनी साहू, देवी साहू, ऋतु साहू, मोनिका साहू, चंद्रकांता साहू तथा समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पिन्टु नैणावा ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!