महादेव जी उमराव गिरी का मठ पर हुआ रुद्राभिषेक

उदयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश में शांति, खुशहाली एवं समृद्धि हेतु श्रावण मास में प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को उदयपुर के देहली गेट पर स्थित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री महादेव जी उमराव गिरी का मठ पर रुद्राभिषेक किया गया और प्रदेश में सुवृष्टि व सर्वतोमुखी खुशहाली की कामना की गई। रुद्राभिषेक का आयोजन विधिवत रूप से पंडित प्रेम शंकर नागदा एवं पंच पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा व  जिला पर्यटन विकास समिति के सदस्य नवलसिंह चुण्डावत ने विप्रवरों के सानिध्य में पूजा अर्चना की इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, शहरवासी तथा देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुनील मीणा एवं अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!