उदयपुर 16 जुलाई । निजी सुरक्षा एजेंसियों में अव्वल मॉडर्न वीर रेंज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की उदयपुर शाखा की ओर से रविवार अलसुबह यहां फतेहसागर पर अपनी समस्त यूनिट के गार्डों को कड़ी सुरक्षा व अलर्ट ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया।
शिविर में शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह, एच आर मनोज माली व एरिया ऑफिसर दिनेश शर्मा ने अलग-अलग सेशन में जवानों को कड़ा अभ्यास कराया। शारीरिक व मानसिक फिटनेस से लबरेज इस कैम्प में शामिल जवानों ने भी काफी उत्साह दिखाया । एम एस एफ के जयपुर-मुंबई मुख्यालय से समय-समय पर जारी होने वाले दिशानिर्देशों से जवानों को अवगत कराया। जवानों ने भी अपने अनुभव शाखा अधिकारियों के साथ सांझा किए।
शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का प्रथम सत्र प्रार्थना के साथ आरंभ हुआ। इसके बाद सुरक्षा जवानों ने अपना परिचय दिया। तत्पश्चात प्रशिक्षक महेंद्र सिंह ने सॉफ्ट स्किल ग्रूमिंग, ट्रनआउट पीएफ ई एस आई सी ,फायर एंड सेफ्टी और एमएसएफ वीर ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया। साथ ही जवानों ने एक-एक कर अपने अनुभव साथी जवानों व प्रशिक्षकों के साथ शेयर किए।
एचआर मनोज माली ने पीएफ और ईएसआईसी के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी। पीएफ के नए व उपयोगी प्रावधान और नियमों से अवगत कराया। उदयपुर में ईएसआईसी के कितने निजी अस्पताल हैं जो कि ईएसआईसी द्वारा कैशलेस में इलाज किया जाता है। आदि की जानकारी जवानों को दी गई।
सिक्योरिटी फील्ड में फिजिकली फिटनेस पर बल देते हुए स्थानीय प्रंबधक महेंद्र सिंह एवं एरिया ऑफिसर दिनेश शर्मा ने जवानों उपयोगी टिप्स दिए। नियमित व्यायाम के साथ संयमित भोजन के बारे में भी जवानों से चर्चा की गई। अंत में मोटिवेशनल सेशन में एरिया ऑफिसर दिनेश शर्मा ने जवानों की हौसलाफजाई करते सकारात्मक सोच व ईमानदारी व वफादारी के साथ ड्यूटी निभाने के गुर बताए। राष्ट्रगान के साथ शिविर संपन्न हुआ।
