पर्यावरण को भावी पीढ़ी के लिए करे संरक्षित – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर  16 जुलाई / लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी एवं जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सघन पौधारोपण का आगाज रविवार को विद्यापीठ के एग्रीकल्चर महाविद्यालय में 200 से अधिक ग्राफ्टेड फलदार, छायादार चीकू, आम, अमरूद, जामुन, आशापाल, गुलमोर, नीम के पौधे लगा उसके संरक्षण के संकल्प के साथ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति कर्नल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, लायंस क्लब लेक सिटी  के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह चैहान, लायन के.जी .मूंदड़ा, अधिष्ठाता प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. आई.जे. माथुर थे। क्लब सचिव लायन राजमल ओस्तवाल ने  बताया कि इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन राजेंद्र चित्तौड़ा, लायन अशोक जैन,  लायन के वी रमेश, लायन प्रवीण आंचलिया, पर्यावरण पर्यावरण कमेटी के चेयरमेन लायन डॉ मनीष जैन, लायन यतींद्र सिंह बाबेल, लायन मनीष शर्मा, लायन मनप्रीत सिंह धींगड़ा,लायन मुकेश सिरोया, लायन नितिन पालीवाल,लायन भीमराज पटेल, डॉ.आई जी माथुर, डॉ. दिलीप सिंह चैहान, डॉ हेमराज चैधरी, लायन अरुणा मूंदड़ा, लायन  डॉ. अनुभा शर्मा, लायन डॉ. सिम्मी सिंह, लायन डॉ. वीनस व्यास,लॉयन माया सिरोया, लायन मीना बाबेल, लायन स्वाति कान लायन अर्चना चित्तौड़ा, लायन प्रियंका शुक्ला,  लियो हर्षित बाबेल एवं रूद्र प्रताप सिंह चैहान, कृष्णकांत कुमावत, सौरभ सिंह सहित उपस्थित सदस्यांें ने अपने अपने नाम से पौधारोपरण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा पर्यावरण के संकट को ध्यान में रखते हुए आज जरूरत इस बात की है कि पर्यावरण शिक्षा को स्कूलो एवं काॅलेजों में इस  तरह समाहित किया जावे कि पर्यावरण के प्रति समाज में एक अनुकूल रवैया तैयार हो सके। आज विश्व भर में पर्यावरण को लेकर चिंता बनी हुई है इसके लिए आम जन को इसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने होगे तभी हमारी विरासत में मिले पर्यावरण को भावी पीढी के लिए सुरक्षित रख सकेंगे। प्रकृति स्वस्थ रहेगी तभी हम भी स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सकेंगे। इसके लिए अधिक से अधिक पेड लगाये एवं जल एवं पर्यावरण दोनो का संरक्षण करें।
उक्त जानकारी नीजि सचिव कृष्णकांत कुमावत ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!