लसाड़िया में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

तनाव के कारण सुसाइड की आशंका
उदयपुर, 7 जुलाई । जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में बीती एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव भरेव के धोला मंगरा ​के जंगलों में पेड़ से लटका मिला।
मिली जानकारी के अनुसार भरेव के धोला मगरा निवासी 35 वर्षीय मोहन पिता मोटा मीणा का शव पेड़ पर लटका मिला। शुक्रवार सुबह से गायब मोहन को परिवार ने आसपास काफी तलाशने के लिए कोशिश की। इसके बाद लसाड़िया पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जंगलों में तलाश किया तो उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लसाड़िया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू कर दी। मामले की जांच हैड कांस्टेबल रमेश चंद्र मीणा को सौंपी है। ‌पुलिस ने बताया कि मृतक मोहन दूसरे राज्यों में ठेकेदारी का काम करता था। उसके परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। प्राथमिक रूप से किसी तनाव के कारण ही सुसाइड किया जाना लग रहा है लेकिन जांच के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!