उदयपुर । शहर की सवीना थाना पुलिस ने निलंबित चल रहे वीडीओ (विलेज डवेलपमेंट ऑफ़िसर ) अजमल खान को उसकी पत्नी की शिकायत के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने अपने पति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया था । इसके चलते दोनों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों कुछ माह से अलग रहने लगे। पहले दोनों पति-पत्नी सेक्टर-12 स्थित विनायक नगर में किराए के मकान में रह रहे थे । पति अजमल खान के खिलाफ उसकी पत्नी रानू बालोत ने सवीना थाने में मामला दर्ज कराया था । रिपोर्ट में बताया था कि वह और उसकी बेटी जुलाई 2022 से पति अजमल खान के साथ किराए से निवास कर रही थी। 22 अप्रैल 2023 को दोनों पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ था। तब से पति अजमल खान पर घर रहने नहीं आया।
इसी बीच पत्नी रानू बालोत किराए के मकान में ताला लगाकार किसी काम से जयपुर गई थी। तभी पीछे से पति अजमल खान व मकान मालिक समसुद्दीन ने नाजायज तरीके से ताला तोड़ दिया। फिर घर में रखा सारा सामान चुरा लिया।
पत्नी ने चोरी का आरोप लगाते हुए सामान वापस दिलाने और पति की खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद पति अजमल खान को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, पति अजमल खान कोटड़ा के मेवाड़ों का मठ में विलेज डवेलपमेंट ऑफ़िसर है। करीब 3 माह पहले भी दोनों का विवाद हुआ था। पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था।
पत्नी की शिकायत पर निलंबित वीडीओ गिरफ्तार लगाया था चोरी का आरोप
