चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोटरसाइकिल व 01 स्कुटी बरामद

थाना सविना। गत 13 जून 23 को प्रार्थी अजय पिता कन्हैयालाल बालानी निवासी जवाहर नगर, पटेल सर्कल, सूरजपोल, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैने दिनांक 06.06.2023 को गोकुल टावर पार्किग में मेरी मोटरसाईकिल अपाचे को 8.00 ।ड पर खडी कर 9.00 ।ड पर वापस देखा तो मेरी मोटरसाईकिल नही मिली। कोई अज्ञात बदमाश मोटरसाईकिल को ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 357/2023 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव के निर्देशानुसार मंजीत सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में योगेन्द्र व्यास थानाधिकारी, सविनामय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में कन्हैयालाल उर्फ बाण्डिया पिता मणीलाल निवासी कृष्णा काॅलोनी, लालमगरी, सविना को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पुछताछ में उक्त घटना सहित उदयपुर शहर मंे विभिन्न स्थानो से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। अभियुक्त की निशादेही से 02 मोटरसाईकिल व 01 स्कुटी बरामद की गई है।
अभियुक्त दिन के समय सुने मकानों में चोरी करने का भी आदतन अपराधी हो थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व मंे चोरी, नकबजनी, लूट व आम्र्स एक्ट के 14 प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त से अग्रिम अनुसंधान जारी है। जिससे और भी वारदात खुलने की संभावना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!