इंद्रधनुष 2023 – अमृत काल ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 2 जून। सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र उदयपुर द्वारा विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में “इंद्रधनुष 2023-अमृत काल” ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रधानाचार्य केसर सिंह सारंगदेवोत थे जबकि अध्यक्षता सीसीआरटी के परामर्शक ओम प्रकाश शर्मा ने की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार शिल्प सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भवई व घूमर लोक नृत्य व भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सुनील भंडारी, हितेष पानेरी, विद्यालय के निदेशक एच.एस.कंठालिया, प्राचार्य ऋतु भटनागर आदि उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को सीसीआरटी नई दिल्ली द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इन्होंने दिया प्रशिक्षणः
इस दस दिवसीय शिविर में बच्चों को विभिन्न कला शिल्पों को स्थानीय शिल्प एवं लोक कलाकारों  यथा ज. सिराजुद्दीन ने बंधेज, सुश्री प्रीति निमावत ने मांडना, सुश्री पंकज कुमारी मालवीय ने प्राकृतिक अपशिष्ट के खिलौने बनाना, सुनील टांक ने मूकाभिनय, श्रीमति सीमा कंठालिया ने मकरम, मनोहर लाल कुम्हार ने मिट्टी कार्य, मंसूर अली अत्तारी ने बुक बाईंडिंग, सुश्री जमना मेनारिया ने क्षेत्रीय भाषाओं के गीत सिखाने, डॉ. चित्रसेन ने पेपर क्राफ्ट, चित्रकार नीलोफर मुनीर ने पतंग निर्माण, रामचन्द्र शर्मा ने पुतली निर्माण व ओम कुमावत ने राजस्थानी लोकनृत्य का प्रशिक्षण दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!