डॉ. देव कोठारी प्रताप गौरव सम्मान से सम्मानित

उदयपुर। महाराज शत्रु दमन सिंह शिवरती विद्यापीठ संस्थान के तत्वावधान में प्रताप की 484 जयंती के अवसर पर हर वर्ष कि भांति इतिहासकारों का प्रतिष्ठित सम्मान “प्रताप गौरव सम्मान” इस वर्ष मेवाड़ के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ। देव कोठारी को दिया गया।
निदेशक, शिवरती शोध संस्थान व इतिहासकार डॉ आजात शत्रु सिंह शिवरती ने बताया कि डॉ देव कोठारी का जन्म मेवाड़ के प्रतिष्ठित कोठारी परिवार मे हुआ था। चयन समिति के सदस्य प्रो जी एल मेनारिया,( वरिष्ठ इतिहासकार) , डॉ सौरभ त्यागी , (डीन,पेसिफिक आर्ट्स कॉलेज,) व डॉ हुकम सिंह , (हिंदी विभागाध्यक्ष आर के मार्बल महाविद्यालय,अजमेर) ने डॉ देव कोठारी जी का चयन किया
बचपन से ही आप कुशाग्रता छात्र थे।आपने एमए इतिहास ,बीएड, एमएड, पीएचडी इतिहास, की गई है। आप साहित्य संस्थान ,राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के निदेशक रहे थे।आप राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।कही रिसर्च स्कॉलर आपके मार्गदर्शन मे पीएचडी शोध कार्य कर चुके है।आपके कहीं रिसर्च आर्टिकल पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है । आप कहीं संस्थानों में शिक्षा सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे है।शैक्षिक प्रबंधन व्यावसायिक शिक्षण संस्थान मे योगदान दिया । आपने कही शैक्षिक प्रसार वार्ताएं मे भाग लिया।कहीं शोध प्रबंध अपके प्रकाशित हो चुके हैं। आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के इतिहास विषय मे विशेष आमंत्रित सदस्य व समिति मे विशेषज्ञ के रूप में शामिल थे।
सम्मान स्वरूप एकलिंग जी कि आसका ,पगड़ी, उपरना, शाल,सम्मान पत्र,श्रीफल आदि दिया गया ।
संस्थान की तरफ से अब तक यह सम्मान मेवाड़ के कहीं जाने माने इतिहासकारों जिसमे स्व. डॉ देवीलाल पालीवाल, स्व. डॉ राजशेखर व्यास, स्व.के. एस. गुप्त, डॉ ब्रजमोहन जावलिया, प्रो गिरीश नाथ माथुर, डॉ जी एल मेनारिया व प्रो चंद्रशेखर शर्मा जैसे व्यक्तित्व नवाजे जा चुके है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!