आरएसएमएम के सेवानिवृत्त कर्मचारी RGHS एवं OPS योजना के लाभ से वंचित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। आरएसएमएम सेवानिवृत कर्मचारी एवं अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी कि आर एस एम एम प्रबंधन ने आपकी  लोकप्रिय योजनाओं जिसमे ओल्ड पेंशन स्कीम और मेडिकल आर जी एच एस को राज्य सरकार द्वारा लागू किए दो वर्ष हो चुके हैं, किंतु  अभी  तक इस संस्थान के सेवारत और सेवानिवृत कर्मचारीयों को योजना से जोड़ कर लाभान्वित नही किया है। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने वहा मौजूद प्रशासन पर नाराजगी जताई तथा शीघ्र कार्यवाही कर योजना लागू करवाने का आश्वासन दिया। मुख्य मंत्री महोदय की जानकारी मे लाया गया कि  चार वर्ष में सात बार एमडी बदले जा चुके हैं और लगभग दो वर्ष से कंपनी की बोर्ड मीटिंग भी नहीं हो पाई है। प्रतिनिधि मंडल मे दिनेश माली, हरीश शर्मा, सी एल पुरबिया, एम के शर्मा , माधो सिंह मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!