कलाप्रेमी चित्तौड़ा ने दिवंगत शेखावत के जीवनवृत्त पर सूक्ष्म पुस्तिका बनाकर किया नमन

उदयपुर, 15 मई।  उदयपुर के ख्यातनाम शिल्प कलाकार चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा ने पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के जीवनवृत्त पर सुक्ष्म पुस्तिका बनाकर उन्हें नमन किया है। इस पुस्तिका में चित्तौड़ा ने शेखावत से जुड़ी स्मृतियों का संग्रह करते हुए राष्ट्र एवं राज्य हित में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने दिवंगत शेखावत की उदयपुर से जुड़ी यादों का समावेश भी इस पुस्तिका में किया है। फतहसागर पाल के रानी रोड स्थित भेरूसिंह शेखावत प्रतिमा स्थल पर समाजसेवी शांतिलाल चपलोत और विजय प्रकाश विप्लवी ने चित्तौड़ा की इस पुस्तिका का विमोचन करते हुए उनकी सराहना की और कहा कि शुचितापूर्ण राजनीति व अंत्योदय जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये शेखावत को सदैव याद किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!