औरों के लिए जीना ही जिंदगानी है – प्रशान्त अग्रवाल

उदयपुर, 15 मई |  नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने देशभर से इलाज के लिए उदयपुर आए मरीजों और उनके परिजनों से  ‘ अपनों से अपनी बात ‘  कार्यक्रम में वार्तालाप करते हुए कहां  ” केवल अपने लिए जीना तो एक आम कहानी है। औरों के लिए जीना ही जिंदगानी है।” अपने लिए हर कोई जीता है, औरों के लिए जीना मनुष्य जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए । इससे समाज सुखी होगा। लोगों के बीच भाईचारा बढ़ेगा । स्वार्थ से ऊपर उठकर जीना ही मानव धर्म है। जो हमें भीड़ से अलग करता है।
नारायण सेवा संस्थान से निःशुल्क चिकित्सा लेकर जाने वाले बन्धु -बहिने दूसरों की मदद का संकल्प लेकर जाएं । ताकि मनुष्यता का धर्म मजबूत हो । संस्थान दीन -दुःखी और दिव्यांगों की सेवा बिना किसी भेदभाव से सदैव करता रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!