सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण आज

उदयपुर, 15 मई। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शहर के मोहता पार्क स्थित सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार का लोकार्पण मंगलवार 16 मई को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक डॉ.कमलेश शर्मा ने बताया कि लोकार्पण समारोह जिला कलक्टर ताराचंद मीणा एवं रवीन्द्र हैरियस प्राइवेट लिमिटेड (चौकसी ग्रुप) की सीएसआर हेड नम्रता चौकसी के आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्ष 1973 में निर्मित वाचनालय में प्रतिदिन आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जीर्णोद्धार कार्य के तहत  रवीन्द्र हैरियस प्राइवेट लिमिटेड (चौकसी ग्रुप) द्वारा करीब 15 लाख रुपये की लागत से मॉड्यूलर फर्नीचर, रेक्स इत्यादि लगाई गई है और रंगरोगन किया गया है। कार्यक्रम दौरान चौकसी ग्रुप के सीएसआर मैनेजर प्रवीण यादव सहित बड़ी संख्या में वाचनालय से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!