गोगुन्दा विधानसभा में युवा कांग्रेस चुनाव में बालू भील की पूरे ज़िले में सर्वाधिक मतो से जीत

उदयपुर/गोगुन्दा.युवा कांग्रेस के चुनाव में ऑनलाइन मतदान के परिणाम में लंबे इंतज़ार के बाद परिणाम घोषित हुआ.उदयपुर में गोगुन्दा विधानसभा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बालू भील ने दीपक पालीवाल को 1252 मतो के बड़े अंतराल से शिकस्त दी,यह जीत मतो के लिहाज़ से उदयपुर ज़िले की सबसे बड़ी जीत है.
निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष पद पर बालू भील को 1922 जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाले दीपक पालीवाल को मात्र 670 व तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाले विनोद तेली व दीपेश पालीवाल को क्रमशः 655 व 520 मतो से संतुष्ट होना पड़ा.
बालू भील पूरे ज़िले में बाक़ी सभी विधानसभाओ से जीते प्रत्याशियों की मतो के अंतर के लिहाज़ से सबसे बड़ी जीत है.
बालू भील गोगुन्दा विधानसभा की बड़गाँव पंचायत समिति के रामा गाँव के रहने वाले है उनकी इस जीत से रामा गाँव के साथ साथ पूरी विधानसभा के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है.
गोगुन्दा विधानसभा में इस ऐतिहासिक जीत के बाद युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बालू भील ने NSUI राष्ट्रीय संयोजक शक्ति सिंह झाला के साथ माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी जी से उनके जयपुर आवास पर जाकर मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया .
डॉ सी.पी.जोशी साहब ने आदिवासी समाज से निकलकर कोई युवा आगे आया उसके लिए टीम के प्रयास को सराहा तथा युवाओं के लिए सही दिशा में नेतृत्व करने हेतु मार्गदर्शित किया तथा गोगुन्दा जैसे क्षेत्र में युवाओं को किस तरह से आगे लाया जाए उस हेतु निर्देशित किया।
शक्ति सिंह झाला ने बताया की इस दौरान युवा कांग्रेस गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष बालू भील के साथ NSUI राष्ट्रीय संयोजक शक्ति सिंह झाला,जितेंद्र रावल रामा,लोकेश जी सरपंच कविता,दीपक गमेती पंचायत समिति सदस्य कटार-भूताला,रुपेश जी खूमानपुरा,कार्तिक रावल,माँगीलाल जी बरोडिया आदि मौजूद थे ॥
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!