वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंति 22 को सात दिवसीय कार्यक्रम का आगाज आज

सुबह पवित्र माटी का पूजन, तो शाम को होगा प्रताप का दुग्धाभिषेक
विप्र फाउण्डेशन की हुई बैठक  
शोभायात्रा में सम्मिलित होने का किया आव्हान  
उदयपुर 14 मई । प्रातः स्मरणी महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंति 22 मई को नगर निगम  उदयपुर एवं  मेवाड क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में मोती मंगरी से प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा में हर वर्ग की भागादारी हो इसके लिए सर्व समाजों की बैठकों का आयोजन युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह करेलिया ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर फतेहपुरा स्थित निजी होटल में विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। समाज की ओर से चेटक चैराहे पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा में शामिल होने वाले आमजन के लिए जलपान की व्यवस्था की जायेगी। करेलिया ने बताया कि मोती मंगरी से निकलने की वाली शोभायात्रा के विभिन्न रास्तों पर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य संगठनों की ओर से भव्य द्वार लगाकर स्वागत किया जायेगा। पूरे रास्ते ठंडे पेय पदार्थ एवं खाने पीने की व्यवस्था भी संगठनों द्वारा की जायेगी। बैठक में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से प्रेम सिंह शक्तावत, कुंदन सिंह मुरौली, विप्र सेना के जिला महामंत्री संजय बोहरा, अंबालाल  नागदा, नंदलाल जोशी, हेमंत शर्मा,राजेश चैहान, विनोद शर्मा, गौरव शर्मा, नरेश शर्मा, भरत शर्मा, रोशन शर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सात दिवसीय कार्यक्रम का आगाज आज
सात दिवसीस कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम के आगाज के तहत  सोमवार को प्रातः 7.30 बजे राष्ट्रीय शिव दल, चन्द्रविजय सेवा संस्थान, महाराव शेखा ग्रूप की ओर से हल्दीघाटी दर्रा का पूजन कर वहाॅ की पवित्र. माटी लायी जिससे शोभायात्रा सभी का तिलक लगा कर स्वागत किया जायेगा। प्रातः 08 बजे महाराणा प्रताप सेवा की ओर से गोगुंदा राजतिलक स्थल पर पूजन, सायं 05 बजे युवा क्रांति संगठन की ओर से नगर निगम प्रांगण में लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति का दुग्धाधिभेषक कर पूजन किया जायेगा, सायं 6.30 बजे सकल आदिवासी समाज की ओर से रेती स्टेण्ड पर लगी भीलू राणा की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना की जायेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!