डॉ. पालीवाल दंपति चित्तौड़गढ़ में सम्मानित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डॉ. सुरेन्द्र लाइफटाइम, डॉ ममता को ग्लोबल प्राइड वुमन अवार्ड
उदयपुर।अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष में ग्वालियर मध्य प्रदेश की ‘गोपाल किरण समाज सेवी संस्थान (पंजीकृत)’ द्वारा चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के आरटीडीसी होटल पन्ना,  में आयोजित मातृशक्ति थीम पर आधारित राष्ट्रीय सेमिनार एवं अखिल भारतीय सम्मान समारोह में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लसाड़िया के उप प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को “सिंबल ऑफ नॉलेज डॉ. बी.आर. अंबेडकर लाइफटाइम अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री लखमीचंद गौतम, अंडर सेक्रेट्री महिला और बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री कैलाश चंद्र मीणा आईएएस,  डॉ. बी.पी. अशोक (आईपीएस) राजस्थान, भारतीय इंजीनियरिंग सेवाओं के आर. एस. वर्मा और संस्थान एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह नीमराजे के द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल और ऊपरना पहना कर अभिनंदन किया गया । यह सम्मान डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को समाज में उनके नारी सशक्तिकरण, स्त्री अधिकारों के प्रति जागरूकता, बालिका शिक्षा,  बालिका स्वास्थ्य एवं लैंगिक सद्भाव स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा उच्च स्तरीय प्रशासकीय दक्षता एवं कर्तव्य निष्ठा से राष्ट्रीय कार्यों को संपन्न करने के फल स्वरुप प्रदान किया  गया ।

इसी प्रकार माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी काॅलेज में हिन्दी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. ममता पानेरी को भी इसी समारोह में हिन्दी साहित्य में विशिष्ट योगदान एवं स्त्री विमर्श पर उनकी रचनाओं हेतु ग्लोबल प्राइड वुमन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। उन्हें भी प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल और उपरणा ओढा़ कर सम्मानित किया गया।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!